नई दिल्ली : यमुना नदी में बढ़ रही अमोनिया की मात्रा को लेकर दिल्ली सरकार कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। सरकार के अनुसार यदि अगले एक-दो दिन में अमोनिया का मामला नहीं सुलझा तो सरकार कोर्ट जाएगी। दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने कहा कि यमुना के पानी में लगातार बढ़ रही अमोनिया की मात्रा दिल्ली वालों और जलबोर्ड के लिए बड़ी समस्या बन गई है। अमोनिया के कारण गत डेढ़ माह से दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
यह सिलसिला एक-दो दिन चलता तो और बात थी लेकिन इस समस्या को डेढ़ माह से ज्यादा का समय हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि अगले एक-दाे दिन में अमोनिया की समस्या हल नहीं हुई तो हम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह इंटर स्टेट मैटर है। इसमें कोर्ट के स्पष्ट दिशा निर्देश हैं कि यमुना में प्रदूषण नहीं छोड़ा जा सकता, इससे डाउन स्ट्रीम स्टेट्स को नुकसान होता है।
मोहनिया ने कहा कि केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस बात की थी। इस बातचीत का असर यह हुआ कि हरियाणा ने 300 क्यूसेक कच्चा पानी छोड़ा लेकिन यह इस समस्या का स्थायी हल नहीं है। इसके लिए हरियाणा की ओर से यमुना में गिरने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस उपाय करने होंगे।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– अमित कुमार


Download Android App
Download iOS App



