CM रेखा गुप्ता ने 1,471.14 CR की 6 लेन एलिवेटेड रोड परियोजना को दी मंजूरी, जाम से मिलेगी मुक्ति

Summary :

Delhi Govt Approves Road Project: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों की सेवा और सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। अब यातायात जाम से निपटने के लिए, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक हुई थी औऱ इस दौरान एमबी रोड पर साकेत जी-ब्लॉक से पुल प्रहलादपुर तक 1,471.14 करोड़ रुपये की छह लेन वाली एलिवेटेड रोड परियोजना को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दक्षिण दिल्ली में यह प्रमुख अवसंरचना परियोजना क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही यातायात की समस्या से राहत देगी और उन्होंने…

Delhi Govt Approves Road Project: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों की सेवा और सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। अब यातायात जाम से निपटने के लिए, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक हुई थी औऱ इस दौरान एमबी रोड पर साकेत जी-ब्लॉक से पुल प्रहलादपुर तक 1,471.14 करोड़ रुपये की छह लेन वाली एलिवेटेड रोड परियोजना को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दक्षिण दिल्ली में यह प्रमुख अवसंरचना परियोजना क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही यातायात की समस्या से राहत देगी और उन्होंने इस परियोजना को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) द्वारा किया जाएगा।

Delhi Govt Approves Road Project: दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

Delhi Govt Approves Road Project
Delhi Govt Approves Road Project

इससे यातायात का दबाव कम होने के साथ-साथ यात्रा का समय भी काफी घट जाएगा। इस परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। व्यय वित्त समिति की बैठक दिल्ली सचिवालय में आयोजित की गई। परियोजना के तकनीकी, वित्तीय और संरचनात्मक पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श के बाद इसे मंजूरी दे दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना दक्षिण दिल्ली में अधिक संगठित और सुगम यातायात नेटवर्क बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Six Lane Elevated Road Project

बता दें कि लगभग पाँच किलोमीटर की कुल लंबाई वाली यह परियोजना दो चरणों में विकसित की जाएगी। पहला एलिवेटेड खंड साकेत जी-ब्लॉक से संगम विहार तक होगा, जिसकी लंबाई 2.42 किलोमीटर है। दूसरा खंड माँ आनंदमयी मार्ग से पुल प्रहलादपुर तक होगा, जिसकी लंबाई लगभग 2.48 किलोमीटर है।

Elevated Road on MB Road: योजना में डबल-डेकर मैप होगा

Delhi Govt Approves Road Project
Delhi Govt Approves Road Project

सड़क और मेट्रो अवसंरचना के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए डीएमआरसी कॉरिडोर के साथ एलिवेटेड रोड का विकास किया जाएगा। इस योजना में एक डबल-डेकर मैप होगा, जिसमें मेट्रो ऊपरी डेक पर चलेगी और नीचे छह लेन का एक ऊंचा सड़क गलियारा होगा। साथ ही इस परियोजना में साकेत जी-ब्लॉक और बीआरटी कॉरिडोर के साथ-साथ दो अंडरपास का निर्माण भी शामिल है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना सीमित स्थान के अंतर्गत ही अधिक यातायात क्षमता को सक्षम बनाएगा और साकेत जी-ब्लॉक, अंबेडकर नगर, खानपुर और संगम विहार जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही में सुधार करेगा।

CM Rekha Gupta News

Delhi Govt Approves Road Project
Delhi Govt Approves Road Project

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस परियोजना से दक्षिण दिल्ली की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। एमबी रोड पर लंबे समय से चली आ रही भीड़भाड़ कम होगी, वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और लाखों यात्रियों का कीमती समय बचेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल राजधानी को आधुनिक, सुगम और भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचा प्रदान करने के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ALSO READ: CM रेखा गुप्ता ने किया आरके पुरम में 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।