Stock Market Today 22 Jan: भारतीय शेयर बाजार में कुछ दिनों से कोहराम मचा हुआ था, Sensex और Nifty प्रमुख सूचकांक भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे लेकिन ट्रंप के एक बयान के बाद आज भारतीय शेयर बाजार संभल गया है और हरे निशान में खुला है। निफ्टी 50 सूचकांक 25,344.15 पर खुला, जिसमें 186.65 अंकों या 0.74 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स 550.03 अंक या 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,459.66 पर खुला। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के साथ-साथ भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की संभावना को लेकर शुरुआती बाजार में तेजी को समर्थन दिया। विस्तार से जानते है किन सेक्टर में उछाल आया है औऱ आज कैसे ट्रंप की चाल से बाजार संभलता हुआ नजर आ रहा है।
Trump Tariffs Effect on Stock Market

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ग्रीनलैंड मुद्दे पर एक ढांचागत समझौते का हवाला देते हुए यूरोपीय देशों के खिलाफ टैरिफ की धमकी वापस लेने की घोषण की है इसके बाद निवेशकों का विश्वास बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार उच्च स्तर पर खुले। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक व्यापार तनाव में कमी आना इस तेजी का एक प्रमुख कारण साबित हुआ। भारत को वैश्विक राहत से फायदा हुआ, लेकिन बाजार की भावना को प्रभावित करने वाले और भी कारक थे। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की और भारत के साथ जल्द ही होने वाले व्यापार समझौते की बात कही। जिससे शेयर बाजार में समर्थन मिला है।
Stock Market Today 22 Jan
क्षेत्रीय सूचकांकों में व्यापक खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.29 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.97 प्रतिशत और निफ्टी मेटल में 0.62 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.12 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा में 0.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई। लगभग सभी सेक्टर बढ़त के साथ खुले।
Asian Market Today

एशियाई बाजारों में, चीन का शंघाई सूचकांक 0.12 प्रतिशत और शेन्ज़ेन सूचकांक 0.12 प्रतिशत गिर गया, जबकि जापान का निक्केई सूचकांक 1.87 प्रतिशत बढ़ा और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.08 प्रतिशत नीचे आया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.97 प्रतिशत बढ़ा।
ALSO READ: गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार. 150 अंक टूटा Sensex, इन सेक्टर का रहा शानदार प्रदर्शन


Download Android App
Download iOS App




