सावधान! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, हिमाचल में बर्फबारी; जानें तजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 22 Jan: मौसम का मिज़ाज फिर बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 और 23 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसी दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने, ओले गिरने और बिजली गिरने की संभावना भी है। आइए जानते हैं देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Delhi Weather मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आंशिक…

Aaj Ka Mausam 22 Jan: मौसम का मिज़ाज फिर बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 और 23 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसी दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने, ओले गिरने और बिजली गिरने की संभावना भी है। आइए जानते हैं देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 22 Jan
Delhi Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बदल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में 23 जनवरी को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच हल्की देखने को मिल सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 22 Jan
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी और आसपास के जिलों में फिलहाल कोहरा रहने की संभावना नहीं है। तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 22 से 27 जनवरी के बीच बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। यूपी के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। गुरुवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही प्रदेश में हवा की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 22 Jan
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। हालांकि, शाम होते ही ठंड फिर बढ़ जाती है। सुबह के समय कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में ठंड बढ़ती है या बारिश होती है, लेकिन अभी कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है।

Himachal Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 22 Jan
Himachal Pradesh Weather (Image- Social Media)

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार रात से मौसम बदलने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी तक मौसम खराब बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें: बिगड़ने वाला है मौसम! दिल्ली, यूपी समेत 10 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेंगी सर्द हवाएं

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।