बिगड़ने वाला है मौसम! दिल्ली, यूपी समेत 10 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेंगी सर्द हवाएं

Summary :

Heavy Rain Alert: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 10 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस बारिश के बाद अगले 2-3 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। साथ ही, 26 जिलों में घना कोहरा यात्रा में मुश्किलें बढ़ाएगा। खासकर सुबह और देर रात यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी मौसम को और चुनौतीपूर्ण बना सकती है। आइए जानते हैं, आज देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम… Heavy Rain…

Heavy Rain Alert: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 10 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस बारिश के बाद अगले 2-3 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। साथ ही, 26 जिलों में घना कोहरा यात्रा में मुश्किलें बढ़ाएगा। खासकर सुबह और देर रात यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी मौसम को और चुनौतीपूर्ण बना सकती है। आइए जानते हैं, आज देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम…

Heavy Rain Alert: इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert (Image- Social Media)

IMD के अनुसार, 22 से 24 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान में बिजली कड़कने और तेज हवाएं (30-60 किमी प्रति घंटा की गति) के साथ बारिश की संभावना है। 21 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, तो 22-26 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है।

Delhi Weather

Heavy Rain Alert
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में 48 घंटे के अंदर मौसम बदलने वाला है। IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। वहीं अभी दिल्ली में ग्रैप-4 हटने के बाद कई तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में आज सुबह 345 औसत AQI दर्ज किया गया।

Uttar Pradesh Weather

Heavy Rain Alert
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आज लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, रायबरेली, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ और टुंडला में रात के 10 बजे से सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहेगा।

Bihar Weather

Heavy Rain Alert
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में अगले 24 घंटों में 40 किमी/h की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस तेज हवा के कारण गया, जहानाबाद, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया में शीतलहर का असर बढ़ सकता है। साथ ही, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 12°C के आसपास रहने की संभावना है।

Aaj ka Mausam 21 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान 
दिल्ली 22°C 08°C
लखनऊ 21°C 11°C
रांची 23°C 09°C
भोपाल 24°C 13°C
पटना 20°C 11°C
मुंबई 28°C 23°C
कोलकाता 27°C 17°C
जयपुर 24°C 13°C
चेन्नई 28°C 23°C
नैनीताल 18°C 06°C
शिमला 17°C 04°C

यह भी पढ़ें: सावधान! दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी तूफानी हवाएं; जानें ताजा वेदर अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।