दिल्ली में सावन के महीने में बादल छाए हुए और हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली है। आज 5 अगस्त को भी सुबह से हल्की बारिश और बादल छाए हुए है। भारत मौसम विभाग ने 5 अगस्त के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है और कई इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान लगाया है। जानते है Delhi mei aaj Ka mausam Kaisa rahega..
हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

दिल्ली में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है साथ ही मौसम विभाग ने आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। आज बारिश के कारण पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। इसी कारण से विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
#WATCH कुछ देर की बारिश के बाद दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में भारी जलभराव की स्थिति बन गई। pic.twitter.com/oiu8Oif5Ix
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
6 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
6 अगस्त को भी बादल की लुका छुपी और हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। 6 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है औऱ पूरे दिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। हल्की बारिश और बादल छाए रहने के कारण मौसम का मिजाज सुहावना हो सकता है साथ ही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने का भी अनुमान है।
8 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
7 और 8 अगस्त को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही देखने को मिल सकता है और हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है लेकिन कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान बताता है कि आने वाले कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक्टिव रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होगी लेकिन उमस बढ़ने की भी संभावना है।



Download Android App
Download iOS App




