Delhi Liquor Scam: दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को भारत राष्ट्र समिति ( BRS) की नेता के. कविता और एक और आरोपी चनप्रीत सिंह के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया। ये वारंट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दिल्ली शराब घोटाला से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में है।
Highlights
. दिल्ली शराब घोटाले में नया मोड़
. कविता और अन्य के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी
Delhi Liquor Scam
दिल्ली(Delhi Liquor Scam) की एक अदालत ने बुधवार को भारत राष्ट्र समिति ( BRS) की नेता के. कविता और एक और आरोपी चनप्रीत सिंह के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया। ये वारंट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दिल्ली शराब घोटाला से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने ईडी द्वारा दायर छठे पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया कि आरोपियों के खिलाफ केस को आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।कविता और सिंह दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत ने इनको पेश होने का निर्देश दिया।
Delhi Liquor Scam Update
अदालत(Delhi Liquor Scam) ने अन्य आरोपियों – अरविंद सिंह, दामोदर शर्मा और प्रिंस कुमार को समन जारी किया। इनको गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन आरोप पत्र में इनका नाम है।जांच एजेंसी ने मामले में आरोपियों के खिलाफ 10 मई को छठा पूरक आरोप पत्र दायर किया था जिसमें सबूतों और आरोपों का विवरण दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभियोजन पक्ष की शिकायत धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 45 और 44 (1) के तहत दर्ज की गई है और यह 220 पृष्ठों से अधिक लंबी है।


Download Android App
Download iOS App





