नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 1 नवंबर को हरि नगर डीटीसी डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक प्रस्तावित पदयात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रह सकता है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पदयात्रा के दौरान लाजवंती चौक से तिलक नगर तक जेल रोड अस्थायी रूप से बंद किए जा सकते हैं। यातायात की स्थिति के अनुसार विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन और विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।
पदयात्रा के कारण जेल रोड (लाजवंती चौक से तिलक नगर तक दोनों दिशाओं में), लाजवंती चौक फ्लाईओवर क्षेत्र, लाल साई मार्ग (दिल्ली हाट से हरि नगर रोड तक), हरि नगर से घंटाघर और डीटीसी डिपो हरि नगर तक की सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि स्थिति के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।
हरि नगर और जेल रोड से नजफगढ़ रोड-तिलक नगर की ओर जाने वाले वाहन लाजवंती चौक, सागरपुर टी-प्वाइंट और पंखा रोड होते हुए सेवा मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। हरि नगर और जेल रोड से नजफगढ़ रोड-राजौरी गार्डन की ओर जाने वाले वाहन मायापुरी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन और विशेष रूप से मेट्रो सेवा का उपयोग करें। प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें। आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग खाली रखें। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि पदयात्रा के दौरान होने वाली संभावित देरी से बचा जा सके।
–आईएएनएस
एएमटी/वीसी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



