दिल्ली: द्वारका स्थित अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, तीन की मौत

Summary :

फ्लैट के अंदर दो से तीन लोग फंसे हो सकते है

दिल्ली के द्वारका में एक अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर भीषण आग लगी, जिसमें दो से तीन लोग फंसे होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग को सुबह 10:01 बजे सूचना मिली और आठ दमकल गाड़ियां तुरंत भेजी गईं। अधिकारी आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने में लगे हैं।

दिल्ली के द्वारका जिले में एक अपार्टमेंट इमारत की छठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, फ्लैट के अंदर दो से तीन लोग फंसे हो सकते हैं। बता दें कि दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 10:01 बजे घटना के संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद आठ दमकल गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। अग्निशमन कर्मियों ने बिना देरी किए बचाव और अग्निशमन कार्य शुरू कर दिया। आग लगने की घटना पर अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दो से तीन लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। अभी तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। अग्निशमन अधिकारी आग बुझाने में लगे हुए हैं।

7वीं मंजील में लगी आग के बाद अपनी जान बचाने के लिए पिता और दो बच्चों ने 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई है। आग बुझाने और राहत बचाव का कार्य जारी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।