Delhi MCD चुनाव के रिजल्ट में उलटफेर! 12 में से BJP ने 7 सीटों पर लहराया जीत का परचम, जानें AAP, कांग्रेस और निर्दलीय को कीतनी मिली सीट

Delhi MCD Bypoll Result

Delhi MCD Bypoll Result: दिल्ली में आज नगर निगम उपचुनाव की मतगणना सुबह से जारी है।  सभी 12 सीटों के नतीजे घोषित हो गए है। 12 में से BJP ने 7 सीटों पर, AAP ने 3  सीटों पर और कांग्रेस-निर्दलीय ने 1-1 सीटों पर जीत हासिल की है। बता दें कि मतगणना के लिए 10 केंद्र बनाए गए है और कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना पूरी हो गई है। इस उपचुनाव में 51 उम्मीदवार मैदान में है और लगभग 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Delhi MCD Bypoll Result

Delhi MCD Bypoll Result
Delhi MCD Bypoll Result

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस उपचुनाव में शालीमार बाग-B, चांदनी चौक, द्वारका B, मुंडका, चांदनी महल, नारायणा, संगम विहार A, ग्रेटर कैलाश, विनोद नगर और दक्षिणपुरी शामिल है। 12 सीटों के नतीजे के अनुसार देखें किसने कहां जीत हासिल की है।

Delhi MCD Bypoll Result Update
Delhi MCD Bypoll Result Update

Delhi MCD Bypoll Result Update

Delhi MCD Bypoll Result Update
Delhi MCD Bypoll Result Update
  1. शालीमार बाग बी वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार अनीता जैन ने 10101 मतों से जीत हासिल की है।
  2. चांदनी महल से निर्दलीय के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान ने 4592 वोटों से जीत हासिल की है।
  3. ढिंचाऊं कलां वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार रेखा रानी ने 5637 वोट से जीत हासिल की है।
  4. संगम विहार ए वार्ड से कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश चौधरी ने 3628 मतों से जीत हासिल की है।
  5. दक्षिणपुरी वार्ड से आप के उम्मीदवार रामस्वरूप कनौजिया ने 2262 मतों से जीत हासिल की है।
  6. विनोद नगर से भाजपा के उम्मीदवार सरला चौधरी ने 1769 वोटों से जीत हासिल की है।
  7. द्वारका बी से भाजपा के उम्मीदवार मनीषा देवी ने 9100 वोटों से जीत हासिल की है।
  8. अशोक विहार से भाजपा के उम्मीदवार वीना असीजा ने 405 वोटों से जीत हासिल की है।
  9. ग्रेटर कैलाश से भाजपा के उम्मीदवार वीना असीजा ने 4165 वोटों से जीत हासिल की है।
  10. मुंडका से आप के उम्मीदवार अनिल ने 1577 मतों से जीत हासिल की है।
  11. चांदनी चौक से भाजपा के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने 1182 मतों से जीत हासिल की है।
  12. नारायणा से आप के उम्मीदवार अनिल ने राजन अरोड़ा ने 148 मतों से जीत हासिल की है।

Also Read: Sanchar Saathi App पर बढ़ रहा विवाद! केजरीवाल ने की अधिसूचना को तत्काल वापस लेने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।