Sanchar Saathi App पर बढ़ रहा विवाद! केजरीवाल ने की अधिसूचना को तत्काल वापस लेने की मांग

Summary :

Sanchar Saathi App:  दूरसंचार विभाग (DOT) ने भारत में निर्मित और सभी मोबाइल हैंडसेट में संचार साथी एप्लिकेशन की पहले से ही इंस्टॉल करना अनिवार्य कर दिया है। दूरसंचार विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि यह पहले से इंस्टॉल किया गया संचार साथी एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं के लिए पहली बार इस्तेमाल या डिवाइस सेटअप के समय आसानी से दिखाई देगा। इसी बीच AAP पार्टी के मुख्य अरविंद केजरीवाल ने इसे तानाशाह बताते हुए कड़ी निंदा की है और अपनी मांग भी रखी है। Arvind Kejriwal News अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा सभी…

Sanchar Saathi App:  दूरसंचार विभाग (DOT) ने भारत में निर्मित और सभी मोबाइल हैंडसेट में संचार साथी एप्लिकेशन की पहले से ही इंस्टॉल करना अनिवार्य कर दिया है। दूरसंचार विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि यह पहले से इंस्टॉल किया गया संचार साथी एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं के लिए पहली बार इस्तेमाल या डिवाइस सेटअप के समय आसानी से दिखाई देगा। इसी बीच AAP पार्टी के मुख्य अरविंद केजरीवाल ने इसे तानाशाह बताते हुए कड़ी निंदा की है और अपनी मांग भी रखी है।

Arvind Kejriwal News

अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा
अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा

अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा सभी मोबाइल निर्माताओं को सभी नए और मौजूदा फ़ोनों में संचार सारथी ऐप इंस्टॉल करने का आदेश व्यक्तिगत निजता और स्वतंत्रता पर एक बेशर्म हमला है। दुनिया के किसी भी लोकतंत्र ने ऐसा करने का प्रयास नहीं किया है। साथ ही सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में ऐप इंस्टॉल करने के लिए व्यक्तिगत सहमति लेने या इसे किसी भी समय हटाने का विकल्प देने का कोई उल्लेख नहीं है। केजरीवाल ने ऐसी घोर तानाशाही कार्रवाई की निंदा करता है और अधिसूचना को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

Sanchar Saathi App

Sanchar Saathi App
Sanchar Saathi App

दूरसंचार विभाग साइबर धोखाधड़ी के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने और दूरसंचार साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संचार साथी पहल शुरू की है। दूरसंचार विभाग ने संचार साथी पोर्टल और ऐप बनाया है, जो नागरिकों को IMEI नंबर के जरीए से मोबाइल हैंडसेट की प्रामाणिकता की जाँच करने में सक्षम बनाता है, साथ ही कई सुविधाएँ भी देता है।

ALSO READ: आप पर नजर रखेगा Sanchar Saathi App! सरकार सभी फोन में कराएगी Install, जानें कैसे करेगा काम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।