नई दिल्ली : केन्द्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के चौथे चरण को मंजूरी दे दी है जिसके तहत तीन मेट्रो ट्रेन गलियारे बनाये जायेंगे जिन पर 24 हजार 948.65 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। चौथे चरण में एयरोसिटी से तुगलकाबाद, आर के आश्रम से जनकपुरी पश्चिम और मौजपुर से मुकुंदपुर के बीच कुल 61.689 किलोमीटर लंबी लाइन बिछायी जायेगी।
इसमें से 22.359 किलोमीटर लंबी लाइन भूमिगत तथा 39.320 किलोमीटर लंबी लाइन एलिवेटिड होगी।इन तीनों लाइनों पर 46 स्टेशन बनाये जायेंगे जिनमें से 17 भूमिगत तथा 29 एलिवेटिड होंगे। इन लाइनों का निर्माण दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया विशेष उपक्रम के जरिये किया जायेगा जिसमें केन्द, सरकार और दिल्ली सरकार की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है।
एयरोसिटी से तुगलकाबाद के बीच 15 स्टेशन एयरोसिटी, महिपालपुर, वसंत कुंज सेक्टर डी, मसूदपुर, किशनगढ, मेहरौली, लाडो सराय, साकेत जी ब्लाक, अंबेडकर नगर, खानपुर, तिगड़ी आनंदमयी मार्ग जंक्शन, तुगलकाबाद रेलवे कालोनी और तुगलाकाबाद होंगे।आर के आश्रम से जनकपुरी पश्चिम लाइन पर 25 स्टेशन आर के आश्रम, मोतियाखान, सदर बाजार, पुलबंगश, घंटाघर.सब्जीमंडी, राजपुरा, डेरावाल नगर, अशोक विहार, आजादपुर, मुकुंदपुर, भलस्वा, मुकरबा चौक, बादली मोड़, उत्तरी प्रीतमपुरा, प्रशांत विहार, मधुबन चौक, दीपाली चौक, पुष्पांजलि एंकलेव, पश्चिम एंकलेव, मंगोलपुरी, पीरागढी चौक, पश्चिम विहार, मीराबाग, केशोपुर, कृष्ण पार्क एक्सटेंशन और जनकपुरी पश्चिम होंगे। मौजपुर से मुकुंदपुर लाइन पर कुल 6 स्टेशन यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, जगतपुर गांव और बुराड़ी होंगे।


Download Android App
Download iOS App



