Delhi Metro Red Line Breakdown: रेड लाइन की सेवा हुई ठप, 45 रुकी रही मेट्रो, जानें क्यों आई दिक्कत

Summary :

Delhi Metro Red Line Breakdown:  दिल्ली में हर दिन की दौड़ भाग भरी जिंदगी और समय से ऑफिस पहुंचना, जरूरी काम से जाने के लिए दिल्ली मेट्रो लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गई है। हर दिन मेट्रो से सफर करने वालों को उम्मीद रहती है कि बिना जाम के समय से अपने स्थान पर पहुंच जाएंगे लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ है बता दें कि आज रेड लाइन में दिक्कत आने की वजह से रोहिणी वेस्ट में मेट्रो लगभग 45 मिनट तक रूकी रही जिससे मेट्रो से सफर करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज वेलकम…

Delhi Metro Red Line Breakdown:  दिल्ली में हर दिन की दौड़ भाग भरी जिंदगी और समय से ऑफिस पहुंचना, जरूरी काम से जाने के लिए दिल्ली मेट्रो लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गई है। हर दिन मेट्रो से सफर करने वालों को उम्मीद रहती है कि बिना जाम के समय से अपने स्थान पर पहुंच जाएंगे लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ है बता दें कि आज रेड लाइन में दिक्कत आने की वजह से रोहिणी वेस्ट में मेट्रो लगभग 45 मिनट तक रूकी रही जिससे मेट्रो से सफर करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज वेलकम और पीतमपुरा स्टेशन तक लोगों को घंटो तक इंतजार करना पड़ा।

Delhi Metro Red Line Breakdown

Delhi Metro Red Line Breakdown
Delhi Metro Red Line Breakdown (source: social media)

आज लोगों को अपने स्थान तक पहुंचने के लिए घंटो तक मेट्रो का इंतजार करना पड़ा। माना जा रहा है कि तकनीकी खामी की वजह से मेट्रो की रफ्तार थम गई और लगभग 1 घंटे तक लोगों को इंतजार करना पड़ा। रिठाला से शहीद स्थल तक मेट्रो का रूट प्रभावित रहा और शाहदरा, वेलकम समेत कई स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई।

Rohini West Metro Station

Delhi Metro Red Line Breakdown
Delhi Metro Red Line Breakdown (source: social media)

मेट्रो के रूट में तकनीकी खामी की वजह से मेट्रो का घंटो तक इंतजार करना पड़ा, जिससे कई स्टेशनों पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और लोग अपने स्थान पर जाने के लिए रेड लाइन के बदले दूसरे रूट से जाने लगे। बता दें कि DMRC ने सुबह 9:40 पर सिग्नल की खामी को दूर करके परिचालन को सामान्य कर दिया। DMRC ने बताया कि वेलकम और पीतमपुरा के बीच रूट में देरी हुई है और अन्य रूट पर परिचालन सामान्य है।

ALSO READ: नोएडा : ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के चलते 31 अक्टूबर को यातायात डायवर्जन, जानिए कौन-कौन से रूट रहेंगे बंद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।