Delhi: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने राष्ट्रीय राजधानी के गांवों के विकास के लिए सड़क, नाला, खेल के मैदान सहित करीब 100 नयी योजनाओं को मंजूरी दी। जिन पर कुल 93 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एक बयान में यह जानकारी दी गई।
Highlights
- गोपाल राय ने 100 नयी योजनाओं को दी मंजूरी
- Delhi में गांवों के विकास के लिए 93 करोड़ का सौगात
- ग्राम विकास बोर्ड की हुई बैठक
मंत्री गोपाल राय ने 100 नयी योजनाओं को दी मंजूरी
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय द्वारा परियोजना को लेकर बयान के मुताबिक दिल्ली सचिवालय में राय की अध्यक्षता में ग्राम विकास बोर्ड की बैठक हुयी, और इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के गांवों का विकास सुनिश्चित करने के लिए 100 योजनाओं को मंजूरी दी गई। इसमें कहा गया कि बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे तय समय में परियोजनाओं को पूरा करें। इसके अनुसार, ग्राम विकास बोर्ड ने बड़े गांवों में 100 बेंच लगाने की मंजूरी दी गई।
विकास कार्य के लिए योजनाओं को म मंजूरी
बयान में कहा गया है कि इनमें सड़क, नालियां, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान और खेल के मैदान से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में 93 करोड़ रुपये की लागत से ये परियोजनाएं चलाई जाएंगी । इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली के सभी गांवों में सुविधाओं में सुधार करना है।
बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
गोपाल राय ने कहा कि न केवल शहरी क्षेत्र में रहने वालों को बल्कि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘बोर्ड ने बड़े गांवों में 100 बेंच और छोटे गांवों में 20 बेंच लगाने को मंजूरी दी है। ये विकास परियोजनाएं सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली नगर निगम के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही हैं।’’
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते


Download Android App
Download iOS App




