Delhi-NCR Rain: बदला मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम

Summary :

Delhi-NCR Rain: दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में मौसम ने शनिवार की शाम अचानक करवट ली। दिन भर की उमस और गर्मी के बाद शाम को तेज बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जो बिल्कुल सटीक साबित हुआ। Delhi-NCR Rain: बारिश से गर्मी और उमस से निजात लगातार कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्म और चिपचिपे मौसम से परेशान थे। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। लेकिन…

Delhi-NCR Rain: दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में मौसम ने शनिवार की शाम अचानक करवट ली। दिन भर की उमस और गर्मी के बाद शाम को तेज बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जो बिल्कुल सटीक साबित हुआ।

Delhi-NCR Rain: बारिश से गर्मी और उमस से निजात

लगातार कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्म और चिपचिपे मौसम से परेशान थे। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। लेकिन शनिवार को हुई अच्छी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण काफी हद तक ठंडा और सुहावना हो गया।

 Delhi-NCR Rain
Delhi-NCR Rain

Delhi-NCR Rain: जेवर क्षेत्र में भी बदला मौसम, किसानों को बड़ी राहत

एनसीआर के अंतर्गत आने वाले जेवर क्षेत्र में भी पिछले करीब दस दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। इससे वहां के लोग उमस और गर्मी से बेहाल थे। साथ ही, किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही थी क्योंकि धान, गन्ना, बाजरा और ज्वार जैसी खरीफ की फसलों को पानी की सख्त जरूरत थी।

कई किसानों ने तो खेतों की सिंचाई के लिए वैकल्पिक इंतजाम शुरू कर दिए थे। शनिवार दोपहर बादल छाने लगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। धीरे-धीरे यह बारिश तेज होती गई और शाम तक पूरे इलाके में झमाझम बारिश ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया।

 Delhi-NCR Rain
Delhi-NCR Rain

फसलों को मिला जीवनदान

तेज बारिश से खेतों को भरपूर पानी मिला, जिससे किसानों के चेहरों पर राहत की मुस्कान लौट आई। धान, बाजरा, गन्ना और अन्य फसलों को समय पर पानी मिलना बहुत जरूरी था, जो इस बारिश से पूरा हो गया। खेतों में पानी पहुंचने से सिंचाई की समस्या का समाधान हो गया और फसलों की बढ़वार को भी गति मिलेगी।

Delhi-NCR Rain: लोगों ने किया बारिश का स्वागत

बारिश के बाद मौसम ठंडा होने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चे और बड़े सभी बारिश का आनंद लेते दिखे। कई जगह लोग पार्कों और खुले इलाकों में मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।

यह भी पढ़ें:-आपदा प्रबंधन को लेकर बड़ा कदम: दिल्ली में हुआ राष्ट्रीय सेमिनार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।