सोनम वांगचुक को उठाकर ले गई पुलिस, अस्पताल में कराया भर्ती, देखें Video

Summary :

शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हटा दिया है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। वे पिछले 20 दिनों से वहां भूख हड़ताल पर बैठे थे।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार तड़के वहां से हटा दिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही पुलिस ने जंतर-मंतर पर उनके साथ प्रदर्शन कर रहे सीजेपी (CJP) के कार्यकर्ताओं को भी वहां से हटा दिया है।

धरना स्थल से उठाकर ले गई पुलिस

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस के जवान सोनम वांगचुक को धरना स्थल से उठाकर ले जा रहे हैं। इस कार्रवाई को लोगों की नजरों से छिपाने के लिए पुलिस ने बीच में एक सफेद चादर तान रखी है ताकि कुछ दिखाई न दे। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया, जिसमें पुलिस वांगचुक को ले जाती दिख रही है और वह वहां मौजूद जनता की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं।

अभिजीत दिपके ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने काह कि “दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर सख्ती कर रही है। लोगों को पीट रही है और सोनम सर को जबरदस्ती घसीटकर यहां से लेकर गई।” इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की।

क्यों अस्पताल में भर्ती कराए गए सोनम वांगचुक?

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, “माननीय हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, और सेहत की स्थिति और मेडिकल सलाह के आधार पर, सोनम वांगचुक को यहां से बहुत जरूरी मेडिकल इलाज के लिए एक सही सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वह अभी मेडिकल देखरेख में हैं।” पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी काम में रुकावट न डालें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें।

अपडेट जारी…

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।