Petrol Diesel Price 18 July: क्रूड ऑयल में तेजी, जानें 10 बड़े शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के भाव

Summary :

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड $88 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, और पिछले एक हफ्ते में कच्चे तेल के दाम करीब 16% तक बढ़ गए हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति लीटर पर है।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ब्रेट क्रूड 88 डॉलर के पार पहुंच गए हैं। कल, 17 जुलाई को कच्चे तेल का बाजार करीब 5% चढ़ कर बंद हुआ था। ऐसे में सवाल है कि के भारत में पेट्रोल-डीज़ल की कीमत भी बढ़ेगी? देशभर में सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं। आज 18 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Good Returns के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर पर है। जानते है टॉप 10 शहरों के नए रेट के बारे में…

10 शहरों में पेट्रोल-डीजल का नया रेट

शहर (City) पेट्रोल का भाव (₹/लीटर) डीजल का भाव (₹/लीटर)
दिल्ली (Delhi) 102.12 95.20
मुंबई (Mumbai) 111.21 97.83
लखनऊ (Lucknow) 101.89 95.36
कोलकाता (Kolkata) 113.51 99.82
भोपाल (Bhopal) 114.57 99.64
चंडीगढ़ (Chandigarh) 101.51 89.47
पटना (Patna) 113.37 99.36
चेन्नई (Chennai) 107.77 99.55
रांची (Ranchi) 105.26 100.49
नोएडा (Noida) 102.12 97.56

CNG के नए रेट

शहर (City) दाम (₹/लीटर) मूल्य परिवर्तन (₹)
नई दिल्ली (New Delhi) ₹83.09 0.00
मुंबई (Mumbai) ₹86.00 0.00
हैदराबाद (Hyderabad) ₹109.00 +12.00
चेन्नई (Chennai) ₹97.00 0.00
बैंगलोर (Bengaluru) ₹97.00 0.00
मथुरा (Mathura) ₹99.00 0.00
मेरठ (Meerut) ₹91.50 0.00
फिरोजाबाद (Firozabad) ₹98.00 0.00
सोनीपत (Sonipat) ₹94.00 0.00
एनसीआर (NCR) ₹83.09 0.00

कच्चे तेल में बढ़ोतरी

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की वजह से इस हफ्ते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इस तेजी के बाद ब्रेंट क्रूड 88.10 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 82.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कुल मिलाकर, सिर्फ इस एक हफ्ते के अंदर ही कच्चे तेल के दोनों दामों में करीब 16% की बढ़ोतरी हुई है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।