दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया में प्रभाव रखने वाले बॉबी कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विमानन कंपनी स्पाइसजेट की एक उड़ान के अंदर सिगरेट सुलगाने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कटारिया के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कटारिया का फोन बंद है और उन्हें तलाशने के लिए कई जगहों पर छापामारी की गई है, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा है।
उन्होंने बताया कि कटारिया लंबे समय से जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



