बब्‍बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकी दिल्ली में गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Summary :

दिल्‍ली पुलिस ने यह भी बताया कि ये दोनों पंजाब में दर्ज कुछ मामलों में भी वॉन्‍टेड हैं। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम भूपेंदर उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उत्‍तर-पश्चिमी दिल्‍ली में दो आतंकियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।
दिल्‍ली पुलिस ने यह भी बताया कि ये दोनों पंजाब में दर्ज कुछ मामलों में भी वॉन्‍टेड हैं। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम भूपेंदर उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह हैं। दोनों के पास से छह पिस्‍टल और 40 कारतूस बरामद हुई है। पिछले महीने दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने इस्‍लामिक स्‍टेट के एक आतंकी को भी गिरफ्तार किया था। 
धौला कुआं रिज रोड एनकाउंटर के बाद अबू यूसुफ नाम के आंतकी को पकड़ा गया था। उसके पास इम्‍प्रोवाइज्‍ड एक्‍सप्‍लोसिव डिवाइस (IED) समेत कई हथियार मिले थे। 

Desk Team