दिल्ली में प्रदुषण का स्तर दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और पर्यावरण मंत्रालय ने वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए GRAP 4 लागू किया है
GRAP 4 लागू होने के बाद, दिल्ली में ट्रकों और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है, केवल आवश्यक सामग्री लाने वाले वाहनों को अनुमति है
सभी प्रकार के निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है
राज्य सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं और सरकारी तथा निजी कार्यालयों के लिए घर से काम करने का आदेश दिया है
GRAP 4 में ऑड-ईवन योजना लागू करने पर विचार किया जा सकता है
केवल स्वच्छ ईंधन (एलएनजी/सीएनजी/बीएस-VI डीजल/इलेक्ट्रिक) वाले या आवश्यक सामान ले जाने वाले ट्रकों को ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी
लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें और वायु गुणवत्ता सुधारने में मदद करें
बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है


Download Android App
Download iOS App





