Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश; सड़कों पर लगा जाम, उड़ानें डायवर्ट

Summary :

Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम भारी बारिश हुई। इससे कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शाम को ऑफिस से घर जाने वालों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण दिल्ली आने वाली 10 उड़ानों को डायवर्ट कर आसपास के शहरों में उतारा गया। इसके अलावा कई उड़ानों के टेकऑफ में देरी हुई। Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश मौसम विभाग ने बताया कि शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक हुई दिल्ली के सफदरगंज केंद्र पर 79.3 मिमी और पालम केंद्र पर 43.7 मिमी बारिश दर्ज…

Delhi Rain

Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम भारी बारिश हुई। इससे कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शाम को ऑफिस से घर जाने वालों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण दिल्ली आने वाली 10 उड़ानों को डायवर्ट कर आसपास के शहरों में उतारा गया। इसके अलावा कई उड़ानों के टेकऑफ में देरी हुई।

Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक हुई दिल्ली के सफदरगंज केंद्र पर 79.3 मिमी और पालम केंद्र पर 43.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के ऑटोमेटिक मौसम केंद्र नेटवर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 6.30 बजे से 9.30 बजे तक मयूर विहार केंद्र पर 122 मिमी और लोदी रोड केंद्र पर 85 मिमी बारिश हुई।

India News: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश; सड़कों पर जाम, उड़ानें डायवर्ट

Delhi Rain : भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया। दिल्ली और उससे सटे इलाकों में 31 जुलाई की शाम करीब तीन घंटे झमाझम बारिश हुई। कई सड़कों पर जाम लग गया। साउथ एक्सटेंशन इलाके में वाहन रेंगते नजर आए। नोएडा में भी कई स्थानों पर जाम लग गया।

Delhi heavy rain in many areas relief from humidity and heat Delhi Rains |  दिल्ली में झमाझम बारिश से जगह-जगह जाम, कई फ्लाइट डायवर्ट, राजेंद्र नगर में  भी जलभराव

Delhi Rain : दिल्ली के लुटियंस जोन, महादेव रोड अशोका रोड और जंतर-मंतर समेत कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई।सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होती रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar