नई दिल्ली, (पंजाब केसरी) ः कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और पांच अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और दंगा भड़काने की धाराओं समेत अन्य धाराओं में आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने कहा कि शुरूआती तौर पर ऐसा लगता है कि ताहिर हुसैन न सिर्फ दंगा भड़काने की साजिश रचने में शामिल थे बल्कि उसके साथ ही दंगा करवाने में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। अदालत ने अपने आदेश में टिप्पणी करते हुए कहा कि शुरुआती तौर पर जो तथ्य सामने आए हैं उसको देखकर ऐसा लगता है कि ताहिर हुसैन ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला करने के लिए पूरी साजिश रची थी और इसके लिए ताहिर हुसैन के घर पर पत्थरों समेत अन्य हथियारों का इंतजाम किया गया था। अदालत में दायर चार्जशीट में पुलिस ने बताया था कि आप पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन फरवरी 2020 में खजूरी खास में हुए दंगों के दौरान साजिश रच कर दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला करने और हिंसा फैलाने की घटना में शामिल थे।
दिल्ली दंगे: ताहिर हुसैन व पांच अन्य के खिलाफ अदालत ने तय किए आरोप
Summary :
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और पांच अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और दंगा भड़काने की धाराओं समेत अन्य धाराओं में आरोप तय कर दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



