Delhi School: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, कक्षा 6 से 9 और 11 की कक्षाएं फिर शुरू, 5वीं तक हाइब्रिड मोड जारी

Summary :

Delhi School: क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिली है। लगातार कई दिनों तक ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रेप के स्टेज-4 के तहत लगाए गए सख्त प्रतिबंधों को 24 दिसंबर को वापस ले लिया। इसके फलस्वरूप दिल्ली के सभी सरकारी, निजी, एनडीएमसी, एमसीडी और कैंट बोर्ड के स्कूलों में कक्षा 6 से 9 तथा कक्षा 11 की नियमित ऑफलाइन कक्षाएं गुरुवार से फिर शुरू हो गई हैं। Delhi School: 5वी कक्षा तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड जारी दिल्ली शिक्षा विभाग ने…

Delhi School: क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिली है। लगातार कई दिनों तक ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रेप के स्टेज-4 के तहत लगाए गए सख्त प्रतिबंधों को 24 दिसंबर को वापस ले लिया। इसके फलस्वरूप दिल्ली के सभी सरकारी, निजी, एनडीएमसी, एमसीडी और कैंट बोर्ड के स्कूलों में कक्षा 6 से 9 तथा कक्षा 11 की नियमित ऑफलाइन कक्षाएं गुरुवार से फिर शुरू हो गई हैं।

Delhi School
Delhi School

Delhi School: 5वी कक्षा तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड जारी

दिल्ली शिक्षा विभाग ने 24 दिसंबर को जारी आदेश में स्पष्ट किया कि अब ये कक्षाएं पूरी तरह ऑफलाइन मोड में चलेंगी। कक्षा 10 और 12 की कक्षाएं पहले से ही पूरी तरह ऑफलाइन चल रही थीं, इसलिए उनमें कोई बदलाव नहीं है। वहीं, कक्षा 5 तक के छात्रों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) में जारी रहेगी। स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों और छात्रों को तुरंत इस बदलाव की सूचना दें। सभी जिला और जोनल उप शिक्षा निदेशकों को आदेश के सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Delhi School
Delhi School

वायु गुणवत्ता में सुधार

यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि दिल्ली का औसत एक्यूआई गुरुवार को 271 (‘खराब’ श्रेणी) दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के 412 (‘गंभीर’) से काफी बेहतर था। तेज हवाओं और अनुकूल मौसम स्थितियों के कारण प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ। शिक्षकों का कहना है कि हाइब्रिड मोड में पढ़ाई प्रभावी नहीं हो पाती, इसलिए ऑफलाइन कक्षाओं का फिर शुरू होना राहतदायक है।

Delhi School
Delhi School

Delhi School: दिल्ली में GRAP-4 हटाया गया

गुरुवार सुबह एक्यूआई 220-271 के बीच रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में है। हालांकि, स्टेज 1, 2 और 3 के प्रतिबंध अभी भी लागू हैं, और आने वाले दिनों में हवाओं की गति कम होने पर एक्यूआई फिर बढ़ सकता है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

ALSO READ: Atal Canteen in Delhi: दिल्ली में 5 रुपये में भरपेट खाना, सीएम रेखा गुप्ता ने 45 ‘अटल कैंटीन’ का उद्घाटन किया

Rahul Kumar Rawat