Delhi : दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने 29 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया पीड़ित व्यक्ति को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आकाशदीप के रूप में हुई है जो कि द्वारका में रहता था।
Highlight :
- 29 वर्षीय व्यक्ति ट्रक ने कुचला
- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
- ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
घटनास्थल पर एक व्यक्ति बेहोश हालत में मिला
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, द्वारका सेक्टर 23 पुलिस थाने में सुबह आठ बजे इस दुर्घटना के संबंध में फोन आया था जिसके बाद एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर एक व्यक्ति बेहोश हालत में मिला।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पीड़ित व्यक्ति को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, आकाशदीप अपनी रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल से जा रहा था, लेकिन इसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसे कुचल दिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अधिकारी ने कहा, हमने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और वाहन की भी पहचान कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




