दिल्ली में सनसनी! उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो पर 12वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Summary :

Delhi Student Commit Suicide: दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक नाबालिग ने कथित तौर पर मेट्रो के आगे कूदकर कथित तौर पर सुसाइड किया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि शव को डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। Delhi Metro Student: क्या है पूरा मामल? डीसीपी मेट्रो कुशल पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 11:07 बजे उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर से एक व्यक्ति के मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने की जानकारी…

Delhi Student Commit Suicide: दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक नाबालिग ने कथित तौर पर मेट्रो के आगे कूदकर कथित तौर पर सुसाइड किया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि शव को डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Delhi Metro Student: क्या है पूरा मामल?

डीसीपी मेट्रो कुशल पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 11:07 बजे उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर से एक व्यक्ति के मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक युवक उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से ट्रैक पर कूद गया था और बाद में द्वारका की तरफ से आ रही मेट्रो ट्रेन से टकराया।

Delhi Suicide Case: मेट्रो स्टेशन पर मचा बवाल

इस घटना से मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मेट्रो सेवा भी कुछ देर के लिए प्रभावित रही। डीसीपी ने बताया कि शव को मेट्रो ट्रैक से निकाल लिया गया है। इस घटना में अन्य लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि 17 वर्षीय अश्विनी डागर दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। नाबालिग युवक के कथित तौर पर सुसाइड करने की वजह भी सामने आई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि वह 12वीं कक्षा पास करने के बाद उत्तम नगर के एक कोचिंग सेंटर से परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

Delhi Student Commit Suicide: घटना पर पुलिस का बयान

अधिकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से वह किसी निजी कारण को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहता था। नाबालिग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। डीसीपी ने बताया कि उसके पिता डीटीसी में कॉन्ट्रैक्ट पर ड्राइवर हैं और वह अपने परिवार में इकलौता बच्चा था। फिलहाल, शव को डीडीयू अस्पताल में भेजा गया है। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि मामले में सेक्शन 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: अब 55 मिनट में Delhi से Meerut का सफर! बनकर तैयार हुआ Nizamuddin Namo Bharat Station, PM मोदी 22 फरवरी को करेंगे Inauguration

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।