Sarai kale khan to Meerut Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ का सफर कम समय में आसानी से किया जा सकेगा। दरअसल अब अत्याधुनिक रैपिड रेल सेवा ‘नमो भारत’ के जरिए 82 किलोमीटर का सफर लगभग 55 मिनट में पूरा होगा। यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आवागमन को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। हाल ही में दिल्ली के सराय काले खां तक का हिस्सा भी तैयार हो गया है, जिससे यात्रियों को नई सहूलियत मिलने वाली है।
Sarai kale khan to Meerut Namo Bharat Train: सराय काले खां तक पहुंची नमो भारत ट्रेन

अब तक नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ के बीच संचालित हो रही थी। लेकिन अब सराय काले खां तक ट्रैक और स्टेशन तैयार हो चुके हैं। शुक्रवार को ट्रायल रन के दौरान दोपहर 12 बजे ट्रेन सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन के लिए रवाना हुई। बिना किसी ठहराव के यह दूरी महज 39 मिनट में पूरी की गई। इस दौरान ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो इसकी उच्च तकनीक और क्षमता को दर्शाती है।
PM Modi inauguration: 22 फरवरी को होगा उद्घाटन
- नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) द्वारा संचालित इस परियोजना का दिल्ली तक का हिस्सा अब पूरी तरह तैयार है।
- 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन करेंगे।
- उद्घाटन के बाद दिल्ली के सराय काले खां से उत्तर प्रदेश के मेरठ तक यात्री सीधे नमो भारत ट्रेन से सफर कर सकेंगे।
- इससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों लोगों को समय की बड़ी बचत होगी।
Delhi Meerut Rapid Rail: सराय काले खां, सबसे बड़ा मल्टी मॉडल हब

- सराय काले खां स्टेशन को एक बड़े मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया गया है।
- यहां से दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के अलावा प्रस्तावित दिल्ली-करनाल और दिल्ली-अलवर रूट भी जुड़ेंगे।
- इस स्टेशन को भारतीय रेलवे और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से भी जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को एक ही स्थान पर कई परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी।
- यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां पांच प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं।
- यात्रियों की सुविधा के लिए 14 लिफ्ट और 18 एस्केलेटर लगाए गए हैं। प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (पीएसडी) भी लगाए गए हैं।
अन्य परिवहन सेवाओं से सीधा जुड़ाव

- सराय काले खां स्टेशन को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए करीब 280 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज बनाया गया है।
- इस ब्रिज पर छह ट्रैवलेटर लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को पैदल चलने में कम समय लगेगा।
- इसके अलावा स्टेशन को मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड से भी जोड़ा गया है।
- इससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
दिल्ली–मेरठ कॉरिडोर की खास बातें

- दिल्ली से मेरठ के बीच कुल 82 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर तैयार किया गया है। इसमें नमो भारत के 16 स्टेशन बनाए गए हैं, जो जंगपुरा से मोदीपुरम तक फैले हैं।
- वहीं मेरठ मेट्रो के लिए 13 स्टेशन निर्धारित किए गए हैं, जो मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो तक होंगे।
- फिलहाल 55 किलोमीटर लंबा खंड संचालित हो रहा है, जिसमें न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 11 स्टेशन शामिल हैं।
- नमो भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक रखी गई है। तेज रफ्तार के कारण पूरी यात्रा एक घंटे से भी कम समय में पूरी हो जाती है।
यात्रियों के लिए बड़ा फायदा
- इस रैपिड रेल परियोजना से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
- पहले जहां सड़क मार्ग से यह सफर तय करने में दो से तीन घंटे लग जाते थे, वहीं अब यह दूरी एक घंटे से भी कम समय में तय की जा सकेगी।
- इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है।
- नमो भारत ट्रेन आधुनिक तकनीक, तेज रफ्तार और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन का नया अध्याय लिखने जा रही है।
- आने वाले समय में इसके अन्य रूट भी शुरू होंगे, जिससे पूरे एनसीआर में आवागमन और भी आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Breaking: AI summit में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने कईयों को दबोचा


Download Android App
Download iOS App




