दिल्लीवाले ध्यान दें! रामलीला के कारण इन रास्तों पर लगेगा जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये ट्रैफिक एडवायजरी

Summary :

Delhi Traffic Advisory: आज सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन के साथ देश में त्यौहारों की धूम शुरू हो गई है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली में भीड़ बढ़ने लगी है। त्यौहारों की खरिदारी और रिश्तेदारों के घर आने-जाने के कारण आज से लोगों की सड़कों पर भीड़ ज्यादा होगी। इसके चलते दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवायजरी जारी की गई है। अगर आप भी इन दिनों कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जूरूरी है। घर से निकलने से पहले ये ट्रैफिक एडवायजरी जरूर पढ़ लें। Delhi Traffic Alert: इन रास्तों पर जाने…

Delhi Traffic Advisory: आज सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन के साथ देश में त्यौहारों की धूम शुरू हो गई है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली में भीड़ बढ़ने लगी है। त्यौहारों की खरिदारी और रिश्तेदारों के घर आने-जाने के कारण आज से लोगों की सड़कों पर भीड़ ज्यादा होगी। इसके चलते दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवायजरी जारी की गई है। अगर आप भी इन दिनों कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जूरूरी है। घर से निकलने से पहले ये ट्रैफिक एडवायजरी जरूर पढ़ लें।

Delhi Traffic Alert: इन रास्तों पर जाने से बचें

दिल्ली की रामलीला बहुत लोकप्रिय है। लाल किला के पास आयोजित होने वाली रामलीला देखने दूर-दूर से लोग आते है, जिसके चलते लंबा जाम लगता है। 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाले रामलीला और दशहरा उत्सव के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए एक एडवायजरी जारी की है।

Delhi Traffic Advisory
Delhi Traffic Advisory

यातायात को सुचारू बनाए रखने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाल किला क्षेत्र के पास नेताजी सुभाष मार्ग से बचने की सलाह दी है। साथ ही, वाहन चालकों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं।

Ramlila Traffic Advisory: शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक डायवर्जन लागू

इन मार्गों पर शाम 5:00 बजे से लेकर आधी रात तक सभी वाणिज्यिक वाहनों और डीटीसी बसों को लाल किला की ओर जाने से रोका जाएगा और उन्हें दिल्ली गेट चौक, दरियागंज और छत्ता रेल चौक से डायवर्ट किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निजी वाहनों के लिए भी छत्ता रेल चौक, टी पॉइंट सुभाष मार्ग, दिल्ली गेट, शांति वन चौक और लोथियन रोड पर जीपीओ चौक से डायवर्जन लागू किया जाएगा।

Delhi Traffic Advisory: वैकल्पिक मार्ग

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं, जिनमें दिल्ली गेट से राजघाट, शांति वन, हनुमान सेतु से केलघाट से छत्ता रेल, छत्ता रेल से हनुमान सेतु से सलीमगढ़ बाईपास से राजघाट से दिल्ली गेट तक शामिल हैं।

Delhi Traffic Advisory
Delhi Traffic Advisory

 New Delhi News Today: मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील

लोगों को सलाह दी गई है कि वे निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। आयोजन स्थल के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन ‘लाल किला’ और ‘जामा मस्जिद’ हैं। इसके अलावा, नेताजी सुभाष मार्ग पर छत्ता रेल चौक और दिल्ली गेट के बीच ई-रिक्शा, ऑटो और साइकिल रिक्शा की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- अब ब्राह्मण, बनिया और दलितवादी रैलियां बंद, योगी सरकार ने जाति-आधारित कार्यक्रमों पर लगाई रोक, पढ़ ले ये आदेश

Neha Singh