Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। यह हादसा चुहड़पुर अंडरपास के पास हुआ जब बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन छात्र एक पानी के टैंकर से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Greater Noida Accident: जीबीयू के छात्र थे मृतक
मृतकों की पहचान स्वंम सागर, कुश उपाध्याय और समर्थ पुंडीर के रूप में हुई है। तीनों छात्र गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) की पढ़ाई कर रहे थे। स्वंम सागर गाजियाबाद के पंचवटी कॉलोनी का रहने वाला था, कुश उपाध्याय गाजीपुर थाना क्षेत्र के घंघोर गांव के खुदुरा इलाके से था, और समर्थ पुंडीर बरेली की सेटेलाइट कॉलोनी का निवासी था।

Friends Bike Accident News: खाना खाने जा रहे थे छात्र
रविवार शाम लगभग पांच बजे के आसपास तीनों छात्र बुलेट बाइक पर सवार होकर विश्वविद्यालय से निंबस सोसाइटी की ओर खाना खाने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही वे चुहड़पुर अंडरपास के पास पहुंचे, उनकी बाइक सड़क पर धीरे-धीरे चल रहे पानी के टैंकर से जा टकराई, जो सड़क किनारे पेड़ों को पानी दे रहा था।

Bike Accident Viral News: गंभीर रूप से घायल हुए तीनों छात्र
हादसे के बाद तीनों छात्र सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और छात्रों को पास के जिम्स अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने स्वंम सागर और कुश उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया, जबकि समर्थ पुंडीर को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह एक सड़क दुर्घटना का मामला है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। टैंकर चालक की पहचान और लापरवाही की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ‘5000 लो और चुपचाप…’, बीच सड़क पर लड़की को किडनैप कर कार में बैठाने लगा स्कूल टीचर, Video Viral


Download Android App
Download iOS App




