दिल्ली में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे शहर के कुछ हिस्सों में दृश्यता घटकर शून्य रह गई। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में चली गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 रहा।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से शहर के कई हिस्सों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई थी। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे पालम पर दृश्यता शून्य थी जबकि सफदरजंग पर 400 मीटर थी। दृश्यता सुबह साढ़े आठ बजे पालम और सफदरजंग, दोनों ही स्थानों पर 50 मीटर थी। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि घने कोहरे की वजह से उड़ान परिचालन में देरी होना संभव है।
उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली में घना कोहरा है। सुबह आठ बजे सफदरजंग में दृश्यता शून्य थी जबकि पालम में 50 मीटर थी। रेनवे 28 पर दृश्यता 700 मीटर और रनवे 29 पर 50 मीटर थी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



