Delhi University ने जारी की अपनी पहली कट ऑफ लिस्ट, ऐसे करें चेक

Summary :

Delhi University में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. डीयू ने अंडर-ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. छात्र यह लिस्ट डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in या admission.uod.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में नाम आने पर छात्र अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. इस बार डीयू के 69 कॉलेजों में करीब 71,000 से ज्यादा सीटों पर दाखिला किया जाएगा. सीट अलॉटमेंट लिस्ट कैसे देखें? सबसे पहले admission.uod.ac.in वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर DU UG CSAS 2025 पहली अलॉटमेंट लिस्ट के लिंक…

Delhi University में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. डीयू ने अंडर-ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. छात्र यह लिस्ट डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in या admission.uod.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में नाम आने पर छात्र अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. इस बार डीयू के 69 कॉलेजों में करीब 71,000 से ज्यादा सीटों पर दाखिला किया जाएगा.

सीट अलॉटमेंट लिस्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले admission.uod.ac.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर DU UG CSAS 2025 पहली अलॉटमेंट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी, उसे ध्यान से देखें.
  • लिस्ट को डाउनलोड करके सेव कर लें.
  • भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंट निकालकर रख लें.

एडमिशन की प्रक्रिया क्या है?

  • जिन छात्रों को सीट मिली है, वे 19 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक सीट स्वीकार कर सकते हैं.
  • कॉलेज इन आवेदनों को 22 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन वेरिफाई करेगा.
  • अंतिम रूप से सीट कन्फर्म करने के लिए छात्रों को 23 जुलाई 2025 तक फीस भरनी होगी.
  • दूसरी लिस्ट कब आएगी?
  • दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 28 जुलाई 2025 शाम 5 बजे जारी होगी.
  • छात्र 30 जुलाई 2025 तक नई आवंटित सीट को स्वीकार कर सकते हैं.
  • कॉलेज 31 जुलाई 2025 तक इन आवेदनों को जांचेगा.
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2025 है.

डीयू के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कोर्स

  • B.Com (Hons): सबसे अधिक पसंद किया गया कोर्स, जिसके लिए करीब 19.9 लाख आवेदन मिले.
  • B.Com: दूसरे नंबर पर, 15.26 लाख आवेदन.
  • BA (Hons) English: तीसरे नंबर पर, 12.23 लाख आवेदन.
  • BA (Hons) Political Science: लगभग 9.96 लाख आवेदन.
  • BA (Hons) History: करीब 7.72 लाख आवेदन. (Delhi University)

छात्रों की पसंदीदा कॉलेज

  • श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC): सबसे पहले चुना गया कॉलेज, 38,795 छात्रों ने इसे प्राथमिकता दी.
  • हिंदू कॉलेज: दूसरे नंबर पर, 31,901 छात्रों की पहली पसंद.
  • हंसराज कॉलेज: तीसरे स्थान पर, 15,902 छात्रों ने इसे चुना.
  • सेंट स्टीफंस कॉलेज: चौथा स्थान, 12,413 छात्रों की प्राथमिकता.
  • मिरांडा हाउस: पांचवां स्थान, 11,403 छात्रों ने चुना. (Delhi University)

यह भी पढ़ें-Devar की स्मार्टनेस देख फिसली Bhabhi! पति को लगाया ठिकाने, करंट लगाकर किया बड़ा कांड

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।