देश दुनिया से आए दिन कई हैरान क्वर देने वाले वीडियो सामने आते हैं. जिसमें से कई वीडियो बड़े ही हैरान कर देने वाले होते हैं. इस बीच एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो कांवड़ियों से जुड़ा है. दरअसल सावन के महीने में देशभर में कांवड़ यात्रा पूरे जोरों पर है, लेकिन इसके साथ ही कई जगहों से कांवड़ियों के द्वारा की गई मारपीट और उपद्रव की घटनाएं भी सामने आ रही हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का है, जिसमें कुछ कांवड़िए एक वर्दीधारी CRPF जवान की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
मणिपुर जा रहा था जवान
जिस जवान को पीटा गया, वह मिर्जापुर से मणिपुर जाने के लिए ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचा था. उसी समय कांवड़ियों के एक समूह से किसी बात पर बहस हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, लेकिन अफसोस की बात यह रही कि किसी ने जवान को बचाने या बीच-बचाव की कोशिश नहीं की.
तीन आरोपियों पर केस
वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (CRPF) ने तीन कांवड़ियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके अलावा, चार नाबालिगों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है. सावन की शुरुआत से ही कांवड़ यात्रा चल रही है और इस दौरान कई जगहों पर कांवड़ियों के हंगामे की खबरें आ चुकी हैं. कुछ दिन पहले हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास भी कांवड़ियों ने विवाद के बाद दुकानों में तोड़फोड़ कर दी थी.
पुलिस कर रही है कार्रवाई
पुलिस और RPF की टीमें अब इस मामले की जांच में जुटी हैं और बाकी आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. (CRPF)


Download Android App
Download iOS App




