दिल्ली विश्वविद्यालय के अहिल्या बाई कॉलेज ऑफ नर्सिंग की 19 वर्षीय छात्रा ने छात्रावास के अपने कमरे में फांसी लगाकर से खुदखुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
परीक्षा में प्रदर्शन से था तनाव
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि परीक्षा में अपने परिणाम को लेकर वह तनावग्रस्त थी। कॉलेज सूत्रों ने खुलासा किया कि बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा ने शनिवार को कथित रूप से फांसी लगा ली। वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही थी। मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।
पंखे से लटक कर किया आत्मदाह
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अहिल्या बाई नर्सिंग हॉस्टल एमएएमसी से आठ अप्रैल को शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने दरवाजा अंदर से बंद करके पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। अधिकारी ने कहा, उसके माता-पिता और छात्रावास के कर्मचारियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) – रोहिणी की एक अपराध जांच टीम को बुलाया गया। अधिकारी ने कहा, कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामला अवसाद से संबंधित है।


Download Android App
Download iOS App



