Delhi Weather: 45 डिग्री पार पहुंचा दिल्ली का तापमान, जानिए आगामी दिनों का हाल

Summary :

45 डिग्री पार पहुंचा दिल्ली का तापमान

दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। आगामी दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।12 जून तक भीषण गर्मी से मौसम गर्म बना रहेगा। आज बुधवार को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं .

दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने गर्मी और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से खास अपील किया गया है कि तेज धूप और गर्मी को देखते हुए बिना काम आप अपने घर से दोपहर में न निकले। वहीं आगामी दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

12 जून तक रहत नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से 12 जून से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चल सकती है. 12 जून तक भीषण गर्मी से मौसम गर्म बना रहेगा। आज बुधवार को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं, जबकि रात में भी 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने की संभावना है।

एक नजर आज के तापमान पर

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)

दिल्ली 31 °C 42 °C

मुंबई 29 °C 33 °C

कोलकाता 27 °C 35 °C

चेन्नई 26 °C 36 °C

बेंगलुरु 22 °C 29 °C

हैदराबाद 25 °C 33 °C

अहमदाबाद 29 °C 42 °C

पुणे 25 °C 32 °C

जयपुर 31 °C 43 °C

लखनऊ 32 °C 41 °C

बिहार के 19 जिलों में अलर्ट

हरियाणा में 44 तो बिहार के 19 जिलों में अलर्ट

बिहार भी इस दौरान भीषण गर्मी से झूझ रहा है। आगामी 24 घंटों में तापमान में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद तापमान में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में उमस भरी गर्मी रहेगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी है। हरियाणा के मौसम की बात करें तो 6 जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। पांच जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई लोग लू की चपेट में आ रहे हैं। आगामी दिनों में और गर्मी पड़ सकती है.

India Population 2025: 1.46 अरब तक पहुंची भारत की जनसंख्या: UNFPA

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।