Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को राजधानी में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन तेज धूप, गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के लोगों को खासकर दोपहर के समय लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे राजधानी और आस-पास के इलाकों में लू जैसी स्थिति रह सकती है।
Delhi Temprature Today: आज 44 डिग्री पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दोपहर में गर्म और शुष्क हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। बीच-बीच में हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। दिन के अलावा रात में भी लू जैसे हालात बने रहेंगे। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
Delhi Heatwave Alert: दिल्ली का अब तक का सबसे गर्म दिन

आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, जहां कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। सफदरजंग अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस महीने का सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 19 मई को भी तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान दोपहर और रात को लू चल सकती है।
IMD Heat Wave Alert: दिल्ली वाले सावधान!
मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर में 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। खूब पानी पिएं, हल्के रंग के कपड़े पहनें। सूरज की तेज तपिश से बचने के लिए छाता या टोपी का इस्तेमाल करें। अगले कुछ दिनों में भी गर्मी का प्रकोप इसी तरह जारी रह सकता है। ऐसे में दिल्ली वासियों को लू से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


Download Android App
Download iOS App




