Delhi Weather Update: अचानक बदला मौसम, दिल्ली-NCR में छाए काले बादल; थोड़ी देर में बारिश के आसार

Summary :

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। सुबह में तेज धूप निकली और हल्की गर्मी महसूस हुई। इसके बाद दोपहर होते ही आसमान काले बादलों से ढक गया, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। कई इलाकों में शाम जैसा लगने लगा। मौसम के इस अचानक बदलने से लोग घबरा गए, वहीं गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह राहत भरी खबर भी बन गई है। आसमान में घने बादलों की मौजूदगी और तेज हवाओं से ऐसा लग रहा है कि थोड़ी देर में बारिश होगी। Delhi Weather Update: बारिश का…

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। सुबह में तेज धूप निकली और हल्की गर्मी महसूस हुई। इसके बाद दोपहर होते ही आसमान काले बादलों से ढक गया, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। कई इलाकों में शाम जैसा लगने लगा। मौसम के इस अचानक बदलने से लोग घबरा गए, वहीं गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह राहत भरी खबर भी बन गई है। आसमान में घने बादलों की मौजूदगी और तेज हवाओं से ऐसा लग रहा है कि थोड़ी देर में बारिश होगी।

Delhi Weather Update: बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे एक साथ सक्रिय हुए दो पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार हैं। इस वजह से पूरे क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार अधिक हैं। विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, ऐसे में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चल सकती है। सोमवार को भी कुछ ऐसा मौसम देखने को मिला था, जिससे तापमान में गिरावट हुई। आज भी वैसी ही स्थिति बनी हुई है।

Delhi Weather Today: राहत और उमस का मिला-जुला असर

पिछले कुछ दिनों से, दिल्ली समेत कई राज्यों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है। हालाँकि, बीच-बीच में पड़ने वाली हल्की गर्मी और उमस से लोगों को थोड़ी परेशानी भी हो रही है। मंगलवार दोपहर से ही, पूरे NCR क्षेत्र में घने बादल छाए हुए हैं। अब सभी की नज़रें आसमान पर टिकी हैं, और वे बेसब्री से उस पल का इंतज़ार कर रहे हैं जब बारिश की बूँदें गिरना शुरू होंगी और मौसम पूरी तरह से ठंडा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।