राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक 28 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने कॉन्ट्रैक्ट किलर की मदद से अपने पति की हत्या करवा दी थी। आरोपी महिला की पहचान चंद्र कला उर्फ चंदा के रूप में हुई है। रणहोला क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कॉन्ट्रैक्ट किलर जुम्मन उर्फ जुम्मा ने तीस हजारी कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। डीसीपी समीर शर्मा ने कहा कि 18 मई को उनके पास एक हत्या के संबंध में पीसीआर कॉल आई थी। जब पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे तो पाया कि एक आदमी खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। मृतक की पहचान वीर बहादुर वर्मा के रूप में हुई है। उसकी उम्र 50 साल बतायी जा रही है।
दोनों के बीच अक्सर होती थी मारपीट
पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या की सजा), 120 बी और 34 के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक और उसकी पत्नी चंदा के बीच अक्सर मारपीट होती रहती थी। मृतक की पत्नी से कई बार पूछताछ की गई। हर बार वह अपना बयान बदलती रहती थी। चंदा ने पहले पुलिस को बताया था कि, कुछ लुटेरे उसके घर में घुसे और उसके पति के साथ मारपीट कर जेवरात समेत पैसे लूटकर ले गए। लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो, हिस्ट्रीशीटर जुम्मन घर के पास संदिग्ध रूप से घूमता नजर आया। शक होने पर पुलिस ने चंदा के कॉल डिटेल्स भी निकलवाए। जिससे पता चला कि वह जुम्मन के संपर्क में थी और उसने पिछले कुछ हफ्तों में उसे कई कॉल किए थे। लगातार पूछताछ के बाद आखिरकार चंदा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पहले से ही शादीशुदा था मृतक
चंदा ने खुलासा किया कि करीब 13-14 साल पहले वह मृतक वीर बहादुर वर्मा के कपड़े की दुकान पर काम करती थी, जहां वह उससे छेड़छाड़ करता था लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह कभी उसका विरोध नहीं कर पाई। बाद में, उसने वीर बहादुर वर्मा से शादी कर ली। चंदा ने बताया कि उसे पहले से पता था कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। शादी होने के बाद उसे पति के दो या तीन अन्य संबंध के बारे में और पता चला। चंदा ने कुछ हफ्ते पहले नरगिस के साथ यह सब बातें साझा की। नरगिस उनके घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी और उनकी गारमेंट्स की दुकान पर काम करती थी।
हथौड़े मारकर उतारा मौत के घाट
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नरगिस ने चंदा को अपने भाई जुम्मन के बारे में बताया, जो हाल ही में जेल से बाहर आया था। इसके बाद चंदा ने जुम्मन से संपर्क किया। इस दौरान नरगिस की ब्लड कैंसर से मौत गई थी। चंदा ने जुम्मन के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवाने का फैसला किया। 18 मई को जब उसका पति सो रहा था तो उसने जानबूझकर अपने घर का गेट खुला छोड़ दिया। जुम्मन ने घर में घुसकर उसके पति के सिर पर हथौड़े से वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया।

Download Android App
Download iOS App