यमुना में बह गया दिल्ली का यमुना बाजार, छतों पर बसे लोग; बाढ़ का रेड अलर्ट जारी

Summary :

Delhi Yamuna Bazar Flooded: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। दो साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि यमुना का पानी 205.33 खतरे के निशान को पार कर चुका है (Yamuna Water Level High)। अब यमुना का पानी यमुना बाजार में घुस गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पानी रिहायशी इलाके में घुस गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोग घरों की छतों पर रहने का मजबूर हो गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हालात को जायजा लेते हुए लोगों को आश्वासन दिया है। Rekha…

Delhi Yamuna Bazar Flooded: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। दो साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि यमुना का पानी 205.33 खतरे के निशान को पार कर चुका है (Yamuna Water Level High)। अब यमुना का पानी यमुना बाजार में घुस गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पानी रिहायशी इलाके में घुस गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोग घरों की छतों पर रहने का मजबूर हो गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हालात को जायजा लेते हुए लोगों को आश्वासन दिया है।

Delhi Yamuna Bazar Flooded 2
Delhi Yamuna Bazar Flooded 2

Rekha Gupta Statement

यमुना बाज़ार  के रिहायशी इलाके में यमुना का पानी घुसने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “स्थिति नियंत्रण में है। सुबह जलस्तर 206 मीटर के क़रीब था, लेकिन अभी तक यह इस निशान को पार नहीं कर पाया है। एक-दो दिन में पानी कम हो जाएगा। हम यहाँ भोजन-पानी और चिकित्सा सुविधा भी मुहैया करा रहे हैं। दिल्ली में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है।”

 

घर खाली कराए जा सकते हैं

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने अनुमान लगाया है कि मंगलवार सुबह 2 बजे तक यह और बढ़कर 206 मीटर को पार कर सकता है। अगर जलस्तर और बढ़ता है, तो आज से निचले इलाकों को खाली कराया जा सकता है।  सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 5 बजे नदी 204.7 मीटर पर बह रही थी, जिसके बाद पूरे दिन पानी तेजी से बढ़ता रहा। सुबह 10 बजे यह 205 मीटर को पार कर गया, दोपहर 2 बजे खतरे के निशान को पार कर गया और देर शाम तक बढ़ता रहा।

Delhi Yamuna Bazar Flooded
Delhi Yamuna Bazar Flooded

इस कारण आई बाढ़

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर अचानक बढ़ गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर 1 बजे से सोमवार सुबह 1 बजे के बीच लगभग 12 घंटे तक लगातार 1,00,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जिसमें शाम 4 बजे छोड़ा गया 1,78,996 क्यूसेक पानी भी शामिल है, जो इस मौसम का सबसे अधिक पानी है। जिस कारण यमुना बाजार में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। Yamuna Bazar Flooded

ये भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना किनारे कई इलाकों में भरा पानी

Neha Singh