पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने तीसरे मोर्चे के क़यासों पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा कि हमारी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से नहीं चाहेगी कि तीसरे मोर्चा का गठन हो। हमारी कोशिश होगी कि महागठबंधन के नेता एक मंच पर ही लोकसभा का चुनाव लड़ें।
डॉ दानिश ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए को हराने के लिए तैयार है। उस स्थिति में सभी विपक्षी दलों को महागठबंधन के साथ काम करने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में तो तीसरे मोर्चा की कोई आवश्यकता ही नहीं |डॉ दानिश रिजवान ने साफ तौर पर कहा कि तीसरे मोर्चा का गठन यदि होता है तो वह भाजपा के इशारे पर उसे अपरोक्ष रूप से मजबूत करने के लिए किया जाएगा।
तीसरे मोर्चा की कोशिश भाजपा पर प्रायोजित होगी। डॉ दानिश ने कहा कि तीसरे मोर्चे का गठन किया गया तो वह सिर्फ व सिर्फ वोटकटवा होगा, तीसरा मोर्चा। डॉक्टर दानिश ने कहा कि हमारी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ हैं और आगे भी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



