भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार रात यहां हुई बैठक में दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख अमित शाह ने की। बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, सैयद शाहनवाज हुसैन आदि उपस्थित थे।
दिल्ली की 70 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव आठ फरवरी को होंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव में भाजपा का मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी से है।


Download Android App
Download iOS App



