7 कॉरिडोर, 65 स्टेशन व 97 KM नेटवर्क से बदलेगी राजधानी की कनेक्टिविटी, 48 हजार करोड़ के साथ दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार

Summary :

DMRC Expansion Plan : राजधानी दिल्‍ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाने का प्रयास लगातार चल रहा है. सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के साथ ही मेट्रो एवं RRTS के बेड़ों को लगातार बढ़ाया जा रहा है. दिल्‍ली मेट्रो ने इसी क्रम में नए कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अब नए प्रस्‍तावित मेट्रो कॉरिडोर से उन क्षेत्रों को लाभ मिलेगा, जो अभी तक मेट्रो सेवाओं से महरूम हैं. DMRC ने नए इलाकों में मेट्रो प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च करने की घोषणा की है. इसके तहत 7 नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इसके अलावा 65 नए मेट्रो स्‍टेशन भी बनाए जाएंगे. 97 किलोमीटर…

DMRC Expansion Plan : राजधानी दिल्‍ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाने का प्रयास लगातार चल रहा है. सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के साथ ही मेट्रो एवं RRTS के बेड़ों को लगातार बढ़ाया जा रहा है. दिल्‍ली मेट्रो ने इसी क्रम में नए कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

अब नए प्रस्‍तावित मेट्रो कॉरिडोर से उन क्षेत्रों को लाभ मिलेगा, जो अभी तक मेट्रो सेवाओं से महरूम हैं. DMRC ने नए इलाकों में मेट्रो प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च करने की घोषणा की है. इसके तहत 7 नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इसके अलावा 65 नए मेट्रो स्‍टेशन भी बनाए जाएंगे. 97 किलोमीटर से भी लंबे प्रस्‍तावित मेट्रो रूट के निर्माण पर 48 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा का खर्च आने का अनुमान है.

फेज 5 का विस्तार

DMRC Expansion Plan
DMRC Expansion Plan

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज-5 विस्तार के तहत आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एरोसिटी से आईजीडी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक के कॉरिडोरों के लिए वर्ष 2028 का लक्ष्य तय किया गया है. यह फेज-5(A) का हिस्सा होगा. इसके अलावा डीएमआरसी ने फेज-5(B) के अंतर्गत सात नए कॉरिडोरों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी है. इनमें धांसा बस स्टैंड-नांगलोई, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट-किशनगढ़, समयपुर बादली-नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कीर्ति नगर-पालम, जोर बाग-मिथापुर, मयूर विहार फेज-3-शास्त्री पार्क और केशवपुरम-रोहिणी सेक्टर-34 कॉरिडोर शामिल हैं. नीचे लिस्ट देखें –

क्रमांक मेट्रो कॉरिडोर
1 धांसा बस स्टैंड – नांगलोई
2 सेंट्रल सेक्रेटेरिएट – किशनगढ़
3 समयपुर बादली – नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
4 कीर्ति नगर – पालम
5 जोर बाग – मिथापुर
6 मयूर विहार फेज-3 – शास्त्री पार्क
7 केशवपुरम – रोहिणी सेक्टर-34 कॉरिडोर

मेट्रो की प्‍लानिंग

डीएमआरसी के एमडी विकास कुमार ने कहा कि प्रस्तावित फेज-5(बी) नेटवर्क करीब 97.158 किलोमीटर लंबा होगा और इसका उद्देश्य उन इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना है जहां अब तक पहुंच सीमित रही है. उन्होंने कहा कि नई परियोजनाओं में वैकल्पिक रूट और मल्टीपल इंटरचेंज की भी योजना बनाई जा रही है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव अभी योजना स्तर पर है और अंतिम कॉरिडोर तथा एलाइनमेंट सरकार की मंजूरी के बाद तय होंगे.

क्या था फेज 4

फेज-4 परियोजना को केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में मंजूरी दी थी. इसका उद्देश्य बाहरी दिल्ली और घनी आबादी वाले उन क्षेत्रों तक मेट्रो पहुंचाना है जहां अब तक मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं थी. फेज-4 के तहत अब तक दो महत्वपूर्ण हिस्सों का संचालन शुरू किया जा चुका है. इनमें जनकपुरी वेस्ट-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन सेक्शन, जिसे जनवरी 2025 में खोला गया और मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर, जो मार्च 2026 में चालू हुआ, शामिल हैं. इसके अलावा मजलिस पार्क और दीपाली चौक को जोड़ने वाला एक अन्य सेक्शन भी पूरा हो चुका है.

डीएमआरसी अब कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-आरके आश्रम मार्ग सेक्शन तथा तुगलकाबाद-दिल्ली एरोसिटी गोल्डन लाइन कॉरिडोर को दिसंबर तक पूरा करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से दिल्ली के पूर्व-पश्चिम संपर्क को मजबूती मिलेगी, जबकि एयरपोर्ट और दक्षिण दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।