CAB पर विरोध प्रदर्शन के कारण डीएमआरसी ने दो मेट्रो स्टेशन किए बंद

Summary :

CAB के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो रेलवे कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने पटेल चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों को बंद कर दिया है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो रेलवे कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने पटेल चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों को बंद कर दिया है। 
डीएमआरसी ने ट्वीट किया, “दिल्ली पुलिस की सलाह पर हमने पटेल चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों को बंद कर दिया है। 
इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।” इस विवादित कानून के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर से संसद तक मार्च निकाला। 

Desk Team