शराब के नशे में जेई ने आधी रात बाजार में की हवाई फायरिंग, गिरफ्तार

Summary :

Central District Crime News : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के राजेंद्र नगर थाने इलाके स्थित बड़ा बाजार में गुरुवार तड़के शराब के नशे में एक जेई ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कथित तौर पर हवा में गोली चला दी। फायरिंग की सूचना मिलते ही बीट स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह (29) के रूप में हुई है। वह ओल्ड राजेंद्र नगर में रहता है और मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कनखल का रहने वाला है। आरोपी एनडीएमसी के एक प्रोजेक्ट में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर कार्यरत है। डीसीपी रोहित…

Central District Crime News : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के राजेंद्र नगर थाने इलाके स्थित बड़ा बाजार में गुरुवार तड़के शराब के नशे में एक जेई ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कथित तौर पर हवा में गोली चला दी। फायरिंग की सूचना मिलते ही बीट स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह (29) के रूप में हुई है। वह ओल्ड राजेंद्र नगर में रहता है और मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कनखल का रहने वाला है। आरोपी एनडीएमसी के एक प्रोजेक्ट में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर कार्यरत है।

डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि घटना 10 सितंबर की रात करीब दो बजे बड़ा बाजार इलाके में हुई। बीट स्टाफ को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की बलेनो कार में सवार एक व्यक्ति ने हवा में फायरिंग की है। सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार गगनदीप सिंह को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से .32 बोर की रिवॉल्वर बरामद हुई। रिवॉल्वर में दो जिंदा और दो खाली कारतूस मिले, जबकि उसके होल्स्टर में पांच अतिरिक्त जिंदा कारतूस रखे हुए थे।

पूछताछ में सामने आया कि रिवॉल्वर लाइसेंसी है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हथियार से फायरिंग किस वजह से की गई और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था। उसके बीएसी टेस्ट में 235 मिलीग्राम/100 मिलीलीटर अल्कोहल की मात्रा पाई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अत्यधिक शराब के नशे में उसने बिना किसी स्पष्ट कारण के हवा में फायरिंग की थी। राहत की बात यह रही कि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हथियार के लाइसेंस, फायरिंग के कारण और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 

Sumant Chaudhary