दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है कि अब डीयू की जो डिग्री तीन साल में मिलती थी। लेकिन वही डिग्री अब चार साल में मिलेगी । ग्रेजुएशन डिग्री हासिल करने के लिए छात्रों को अब चार साल पढ़ाई करनी होगी? नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने फोर ईयर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) का नया ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसकी घोषणा 12 दिसंबर को हो सकती है। यूजीसी के नए नियमों के ड्राफ्ट के अनुसार छात्र तीन साल के बजाय चार साल पूरा करने पर ही ऑनर्स’ डिग्री मिलेगी।
वहीं अगर कोई छात्र रिसर्च स्पेशलाइजेशन करना चाहता है। तो उन्हें अपने चार साल के कोर्स में एक रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू करना होगा। इससे उन्हें रिसर्च स्पेशलाइजेशन के साथ ऑनर्स की डिग्री मिलेगी। बता दें छात्रों को तीन साल के यूजी कोर्स को पूरा करने के बाद ऑनर्स डिग्री मिलती है। यूजीसी के मुताबिक जो छात्र पहले से पढ़ रहे हैं। वो चार साल के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम को आगे बढ़ा सकते है । विश्वविद्यालय उन्हें प्रोग्राम में बदलाव के लिए ब्रिज कोर्स ऑनलाइन का ऑप्शन भी देगा।FYUP छात्रों को मल्टीपल एंट्री-एग्जिट का ऑप्शन देगा। जो तीन साल से पहले कोर्स छोड़ देते हैं। तो उन्हें बाहर निकलने के तीन साल के भीतर फिर से शामिल होने की परमीशन दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



