1930 से खेला जाने वाला फीफा विश्व कप पहली बार 2022 में कतार में खेला जा रहा हैं. वहीं अब यह टूर्नामेंट अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया हैं. कल रात और आज सूर्योदय होने से पहले तक दो मुकाबले क्वार्टर-फाइनल के खेले गए, जिसमें दो टीमें आगे सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है और दो देश के खिलाड़ी को निराश होकर घर लौटना होगा.

पहले क्वार्टर-फाइनल की बात करें तो उसमें भिड़े थे सबसे ज्यादा 5 बार चैंपियन रह चुकी ब्राजील की टीम और पिछले फीफा विश्व कप की उपविजेता टीम क्रोएशिया की टीम. यह मुकाबला काफी रोमांचक से भरपूर रहा. दोनों टीम ने पूरी जान झोक दी सेमी-फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए. पर कहते है ना खेल में जीत किसी एक की होती हैं, तो वैसा ही हुआ. क्रोएशिया ने पिछली साल की तरह इस बार भी अपनी जगह सेमी-फाइनल में पक्की कर ली. क्रोएशिया ने ब्राजील के साथ खेलते हुए पहले पूरे 90 मिनट के खेल में एक भी गोल नहीं दागे, और नाही ब्राजील की टीम दाग पाई. वहीं इसके बाद 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने 106वें मिनट में एक गोल दाग दिया, जिसके बाद ऐसा लगा मानों ब्राजील ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली हो. पर फिर एक तूफान आया क्रोएशिया की तरफ से मैच के 117वें मिनट में, तब टीम के खिलाड़ी पेट्कोविच ने अपनी टीम के लिए गोल दागा और स्कोर बराबर कर दिया. इसके बाद पेनाल्टी शूट-आउट में दोनों टीम आपस में भिड़े, जहां क्रोएशिया ने 4-2 से बाजी मार ली.

वहीं इस मुकाबले के तुरंत बाद दूसरा क्वार्टर-फाइनल खेला गया, जिसमें स्टार और मशहूर खिलाड़ी मेस्सी की टीम अजेंटिना ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस मुकाबले में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. अर्जेंटीना को जीत के लिए काफी मस्सकत करनी पड़ी. पूरे मुकाबले में अर्जेंटीना 2-1 से आगे थी, मगर इंर्जरी एक्स्ट्रा टाइम में नीदरलैंड ने अंतिम के सेकेंड में गोल कर 2-2 से मुकाबले को बराबर कर दिया. जिसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में इस मुकाबले का फैसला हुआ. पेनाल्टी शूट आउट में अर्जेंटीना के गोलकीपर ने पहली ही दो पेनाल्टी को रोक कर टीम की जीत पक्की कर ली. पेनाल्टी में 4-3 से जीतने के बाद मेस्सी का सपना अभी बरकरार है. वहीं अब 13 तारीख को होने वाले पहले सेमीफाइनल में क्रोएशिया और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगी.

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कौन-कौन सी दो टीमें अपनी जगह बनाएगी, इसका भी फैसला आज हो जाएगा. आज रात भारतीय समयानुसार तीसरा क्वार्टर-फाइनल मोरक्को के सामने होंगे महान खिलाड़ी रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल. इसके बाद ही देर रात 11 तारीख के साढ़े 12 बजे से खेला जाएगा चौथा और अंतिम क्वार्टर-फाइनल इंग्लैंड और डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस के बीच. यह मुकाबला भी कांटे की टक्कर का होने वाला हैं. दोनों ही टीमें अपनी-अपनी जगह पर बहुत ही स्ट्रांग हैं. हालांकि डिफेंडिंग चैंपियन होने के कारण फ्रांस की टीम का पलड़ा ज्यादा भारी लग रहा हैं. वैसे आज कौन सी टीम जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचेगी, ये देखने वाली बात होगी.


Download Android App
Download iOS App



