नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में मैनेजमेंट कोर्सेज के लिए आवेदन कर चुके छात्रों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट (जेएटी) 2019 की रिजल्ट तो जारी कर दिया था, लेकिन रैंक जारी नहीं हुई थी, अब डीयू प्रशासन शुक्रवार को मैनेजमेंट कोर्सेज के दाखिले के लिए पहली सूची जारी करेगी। इसके बाद 3 से 5 अगस्त तक ऑनलाइन दाखिला और फीस का भुगतान किया जा सकेगा।
6 अगस्त दोपहर 12 बजे तक फीस भुगतान की अंतिम तिथि है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अगस्त को दूसरी आवंटन सूची जारी कर दी जाएगी। ज्ञात हो कि डीयू के मैनेजमेंट कोर्सेज (बीएमएस, बीबीई व बीएएफआईए) के लिए रैंक जारी न होने से छात्रों को काफी परेशानियां हो रही थी। इससे संबंधित खबर गुरुवार के अंक में पंजाब केसरी ने प्रमुखता से छापी थी। डीयू प्रशासन ने रैंक आधाारित रिजल्ट व शेड्यूल जारी करते हुए अयोग्य विद्यार्थी की सूची भी जारी की गई है।
यदि इन पाठ्यक्रमों के दाखिले में छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी होती है। वह ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि डीयू के लगभग 20 कॉलेजों में उक्त पाठ्यक्रमों की लगभग 1400 सीटें हैं। बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस) की पढ़ाई 9 कॉलेजों में, बीबीई की पढ़ाई 9 कॉलेजों व बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन बीएएफआईए की पढ़ाई दो कॉलेजों में होती है।


Download Android App
Download iOS App



