नई दिल्ली : एनजीटी के निर्देशानुसार जनकपुरी इलाके में सीलिंग की गई। गुरुवार को जनकपुरी इलाके के चाणक्य प्लेस और सीतापुरी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लगभग 14 प्रॉपर्टीज सील की गईं। सील की गई प्रॉपर्टीज में ज्यादातर रेडिमेड गार्मेंट्स या सिलाई का काम चल रहा था।
इस दौरान कुछ फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटे गए। सीलिंग संबंधी नोटिस मिलने के बाद कुछ व्यापारियों के पलायन कर जाने के कारण कुछ फैक्ट्रियां खाली भी मिलीं। वहीं, नॉन कंफर्मिंग एरिया/रेजिडेंशियल एरिया में हुई सीलिंग से व्यापारी भी खासे नाराज दिखे। क्षेत्र के आरडब्ल्यू और चाणक्य प्लेस स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज के चांद मोहम्मद ने बताया कि हमने प्रशासन के समक्ष गुहार भी लगाई थी लेकिन नहीं सुना गया।
मोहम्मद ने कहा कि यहां पर पहले कुछ डाई यूनिट्स थीं, जोकि अब सील या यहां से हटा दिए हैं। बावजूद इसके हमें परेशान किया जा रहा है। गार्मेंट्स या सिलाई करने वाले साउथ एमसीडी की हाउश होल्ड पॉलिसी के तहत कवर होते हैं। इसके लिए साउथ एमसीडी दो बार कैंप लगा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



