DUSU Chunav Result 2025 Live: ABVP ने 3 सीटों पर लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद पर NSUI ने बिगाड़ा खेल

Summary :

DUSU Chunav Result 2025 Live: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) को इस बार केवल उपाध्यक्ष पद पर ही सफलता मिली है। DUSU Chunav Result 2025 Live: ABVP ने जीते तीन अहम पद इस चुनाव में ABVP के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर बाज़ी मारी। अध्यक्ष पद पर Aryan Maan ने जीत हासिल की। सचिव पद के लिए कुणाल चौधरी विजयी…

DUSU Chunav Result 2025 Live: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) को इस बार केवल उपाध्यक्ष पद पर ही सफलता मिली है।

DUSU Chunav Result 2025 Live: ABVP ने जीते तीन अहम पद

इस चुनाव में ABVP के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर बाज़ी मारी।

  • अध्यक्ष पद पर Aryan Maan ने जीत हासिल की।
  • सचिव पद के लिए कुणाल चौधरी विजयी रहे।
  • संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने जीत दर्ज की।

तीनों ही उम्मीदवार शुरुआत से ही वोटों की गिनती में आगे चल रहे थे और अंत में उन्होंने भारी अंतर से जीत दर्ज की।

DUSU Chunav Result 2025 Live
DUSU Chunav Result 2025 Live

Dusu Election Result: NSUI की एक पद पर जीत

राहुल झांसल ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जो NSUI के लिए एकमात्र राहत की खबर रही। बाकी तीन पदों – अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव – पर NSUI के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। वहीं अध्यक्ष पद पर जोसलिन नंदिता चौधरी, सचिव पद पर कबीर, और संयुक्त सचिव पद पर लवकुश भड़ाना को हार का सामना करना पड़ा।

DUSU Chunav Result 2025 Live
DUSU Chunav Result 2025 Live

मतदान प्रतिशत और प्रक्रिया

छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान गुरुवार, 18 सितंबर 2025 को हुआ था। इस बार 39.45 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह मतदान प्रतिशत पिछले कुछ वर्षों की तुलना में स्थिर रहा।

  • 2024 के चुनाव में NSUI का प्रदर्शन बेहतर था
  • पिछले साल, यानी 2024 के छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
  • रौनक खत्री ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी।

और लोकेश चौधरी संयुक्त सचिव बने थे। वहीं ABVP को उपाध्यक्ष और सचिव पद से संतोष करना पड़ा था। वहीं भानु प्रताप उपाध्यक्ष, और मित्रविंदा करणवाल सचिव पद पर विजयी हुए थे। इस तरह 2024 में दोनों संगठनों को दो-दो पद मिले थे, लेकिन इस बार ABVP ने तीन पदों पर कब्जा कर NSUI से बढ़त बना ली है।

यह भी पढ़ें: छात्र संघ चुनाव के दौरान कॉलेज के छात्रों को क्या-क्या मिलते हैं बेनिफिट्स? आखिर क्यों इतना खुश रहते हैं स्टूडेंट्स

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।