Sirsa Earthquake Latest News: अब तक के जानकारी के मुताबिक हरियाणा के सिरसा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 बताई गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, गुरुवार (25 अप्रैल) शाम छह बजकर 10 मिनट पर भूंकप आया।
Highlights:
-
- हरियाणा के सिरसा में भूकंप के झटके महसूस किए गए
- रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई गई
- अब तक किसी भी जानमाल की हानि नहीं हुई है
Earthquake of Magnitude:3.2, Occurred on 25-04-2024, 18:10:20 IST, Lat: 29.87 & Long: 74.67, Depth: 10 Km ,Location: Sirsa, Haryana, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/P35h1xMixC@Dr_Mishra1966 @KirenRijiju @ndmaindia @Indiametdept @Ravi_MoES pic.twitter.com/KJKPXVDnSw
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 25, 2024
पंजाब के मंडी डबवाली के धरती के नीचे हलचल किया गया महसूस
सिरसा में पंजाब की सीमा से सटे मंडी डबवाली के पास भूकंप का केंद्र रहा। यह क्षेत्र भूकंप के जोन दो में आता है। आमतौर पर ऐसे क्षेत्र में भूकंप का सबसे कम खतरा रहता है। भूकंप की तीव्रता सिरसा के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और पंजाब के अबोहर, बठिंडा और मानसा क्षेत्र में भी महसूस की गई।
धरती से तकरीबन 10 कि.मी नीचे भूकंप के केंद्र का अनुमान है।


Download Android App
Download iOS App




