Delhi / Liquor Policy Scam: दिल्ली आबकारी मामले में ईडी की कार्यवाई का दौर जारी है अब इसी मामले में ईडी की टीम ने एक और गिरफ्तारी की है। माना जा रहा है कि यह बेहद अहम गिरफ्तारी है चूँकि ईडी ने गोवा चुनाव से जुड़े चरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। जिस पर गोवा में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रबंधन के काम का जिम्मा था।
Highlights:
- दिल्ली आबकारी मामले में ईडी ने की एक और गिरफ़्तारी
- गोवा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रबंधन के तौर पर चरणप्रीत सिंह को किया गया गिरफ्तार
- इस मामले में यह 17 वीं गिरफ्तारी है
PMLA एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में चनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के कोष का कथित तौर पर ‘‘प्रबंधन’’ किया था। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सिंह को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया था।
सीबीआई पहले कर चुकी है गिरफ्तार
ईडी द्वारा इस मामले में यह 17वीं गिरफ्तारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। चनप्रीत सिंह को पहले इसी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी गिरफ्तार किया था। धन शोधन का मामला सीबीआई की प्राथमिकी पर आधारित है।
ईडी ने पूर्व में अदालत को सूचित किया था कि चनप्रीत सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान आप के लिए प्रचार करने वाले लोगों, सर्वेक्षणकर्ताओं, क्षेत्र प्रबंधकों, विधानसभा प्रबंधकों और अन्य लोगों के लिए नकद भुगतान का ‘‘प्रबंधन’’ किया था।


Download Android App
Download iOS App




