Election Commission of India: निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की शिकायत पर कार्यवाई करते हुए आईपीएस मुकेश को डीआईजी पद से तत्काल हटाने के निर्देश दे दिए। उनपर तृणमूल कांग्रेस (TMC) से मिलीभगत के आरोप थे।
Highlights:
- पहले चरण के मतदान से पहले निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्यवाई
- पश्चिम बंगाल में आईपीएस ऑफिसर मुकेश को मुर्शिदाबाद रेंज के डीआईजी पद से तत्काल हटाने के निर्देश दिए
- अधीर रंजन चौधरी ने आईपीएस मुकेश पर टीएमसी के लिए काम करने का आरोप लगाया था
निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आईपीएस ऑफिसर मुकेश को पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद रेंज के डीआईजी पद से तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, निर्वाचन आयोग ने मुकेश को चुनावी ड्यूटी करने से रोक दिया है।
टीएमसी से सांठ गाठ का था आरोप
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मुकेश पर टीएमसी के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया था। यही नहीं, अधीर ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। कांग्रेस ने अधीर को मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर से चुनावी मैदान में उतारा है।
गैर-चुनाव संबंधी पद पर भेजे गए डीआईजी मुकेश
ईसीआई (ECI) सचिव राकेश कुमार द्वारा मुख्य सचिव बी.पी. गोपालिका को भेजे गए पत्र में कहा गया है, मुझे निर्देश दिया गया है कि चुनाव आयोग ने निम्नलिखित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय में एक गैर-चुनाव संबंधी पद पर ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। अब उस पद पर चयन के लिए तीन योग्य ऑफिसरों के नाम की मांग की गयी है।
ECI ( Election Commission of India) के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, अगर मुर्शिदाबाद में हिंसा होती है, तो आयोग को जिम्मेदारी लेनी होगी।


Download Android App
Download iOS App




